Samagra Portal- Print/Download, Search, Samagra ID eKYC, NCPI स्टेटस 2026

MP Samagra Portal: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित समग्र पोर्टल राज्य के नागरिकों के लिए एक लाभकारी प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से नागरिक को Samagra ID Portal प्रदान की जाती है। जिसकी मदद से सभी निवासियों का डेटा सरकार के रिकॉर्ड में सुरक्षित रूप से संरक्षित रहता है।

यदि आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अभी तक Samagra ID Portal पर पंजीकरण नहीं कराया है, तो इसे जल्द पूरा करें। पंजीकरण कराने के बाद आप राज्य में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

What is Samagra ID?- समग्र आईडी क्या है?

Samagra ID मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करना और उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाओं से जोड़ना है। यह आईडी प्रत्येक परिवार और उसके सभी सदस्यों को प्रदान की जाती है। समग्र आईडी की मदद से नागरिक Samagra Shiksha Portal सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

इस पोर्टल पर शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी एवं आवेदन की सुविधा उपलब्ध होती है। समग्र आईडी के माध्यम से राज्य सरकार नागरिकों के डेटा का प्रबंधन अधिक सुगमता और व्यवस्थित तरीके से कर पाती है।

समग्र पोर्टल क्या है?

समग्र पोर्टल पर प्रदेश में निवासरत सभी परिवारों और परिवार के सदस्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इसमें नाम, पिता का नाम, जाति, व्यवसाय, शिक्षा, वैवाहिक स्थिति, वित्तीय स्थिति, योजना के हितग्राही, बैंक खाता नंबर, बीपीएल स्थिति, विकलांगता विवरण आदि महत्वपूर्ण डेटा संकलित होता है।

इस पोर्टल की विशेषता यह है कि नवजात शिशु का जन्म दर्ज होते ही उसका नाम पोर्टल पर जोड़ दिया जाता है। इसके आधार पर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का स्वतः लाभ मिल सकेगा-

  • बच्चे के 3 वर्ष की आयु पूरी होने पर वह आंगनवाड़ी प्रवेश सूची में शामिल हो जाता है।
  • स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्यक्रम में उसकी जानकारी उपयोगी रहती है।
  • 5 वर्ष की आयु में बच्चा स्कूल प्रवेश सूची में स्वतः उपलब्ध रहता है।
  • कक्षा 1 से 12वीं तक बार-बार छात्रवृत्ति के आवेदन की आवश्यकता कम हो जाती है।
  • इसी प्रकार, बीपीएल श्रेणी की 18 वर्ष से अधिक आयु की कन्याएँ विवाह सहायता सूची में स्वतः शामिल हो जाती हैं।
  • यदि किसी परिवार में कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो राष्ट्रीय परिवार सहायता तथा विधवा पेंशन जैसी योजनाओं के लाभ तुरंत स्वीकृत किए जा सकते हैं।
  • इसके अलावा, पोर्टल की सहायता से 22 पात्रता श्रेणियों में आने वाले सभी परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लाभ सुनिश्चित कराए जा सकते हैं।

Samagra ID के लिए रजिस्ट्रेशन करें

समग्र आईडी पंजीकरण की प्रक्रिया काफी सरल है और इसे आप आसानी से ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। नीचे पूरी चरणवार प्रक्रिया दी गई है:

  • सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://samagra.gov.in/ पर जाना है।
Samagra Portal
  • होमपेज खुलने के बाद नागरिक सेवाओं (Citizen Services) का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद आपको परिवार पंजीकरण (Family Registration) का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

Samagra ID Portal पर नया परिवार कैसे जोड़े?

  • होमपेज पर दिख रहे “परिवार को पंजीकृत करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आधार कार्ड से लिंक हो।
Add new family
  • मोबाइल पर प्राप्त OTP डालकर सत्यापन पूरा करें।
  • अब आपके सामने परिवार समग्र आईडी पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। इसमें मुखिया का नाम, पता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें तथा जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • नए परिवार पंजीकरण की पुष्टि के लिए रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें और प्राप्त OTP दर्ज करें।
New Family Member Registration on Samagra Portal
  • यदि आप चाहें, तो “सदस्य पंजीकृत करें” विकल्प पर जाकर परिवार के सभी सदस्यों को एक-एक करके जोड़ सकते हैं।
  • सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और आवेदन सबमिट करें।
  • यदि आवेदन में कोई त्रुटि नहीं है, तो आपका परिवार पंजीकरण स्वीकृत कर लिया जाएगा।

पंजीकरण पूर्ण होने के बाद आप अपना विवरण समग्र पोर्टल से Samagra ID Download or Print कर सकते हैं।

Samagra Portal पर सदस्य पंजीकृत करें

यदि आपने समग्र पोर्टल पर अपने परिवार का पंजीकरण पूरा कर लिया है, तो अब आपको परिवार के सदस्यों का पंजीकरण करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • समग्र पोर्टल के होमपेज पर दिखाई देने वाले सदस्य पंजीकृत करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परिवार आईडी प्राप्त करने के लिए उस मोबाइल नंबर को दर्ज करें, जो आपने परिवार पंजीकरण के समय उपयोग किया था।
Samagra Portal Registration
  • इसके बाद आपके सामने सदस्य पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ जिस सदस्य को जोड़ना है, उसकी व्यक्तिगत जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करें।
Samagra ID Download
  • समग्र आईडी बनने के बाद यदि आपको इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो आप इसे भविष्य में आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
  • पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा होने पर नागरिक को समग्र आईडी जारी की जाती है। यह दो प्रकार की होती है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

समग्र आईडी के प्रकार- Types of Samagra ID

मध्य प्रदेश में सरकारी सेवाओं के सुचारू वितरण और लाभार्थियों की सटीक पहचान सुनिश्चित करने के लिए, Samagra Portal दो अलग-अलग प्रकार की आईडी प्रदान करता है:

  1. समग्र परिवार आईडी: यह एक विशिष्ट 8-अंकीय संख्या है जो पूरे परिवार को प्रदान की जाती है। यह पेंशन, राशन वितरण और छात्रवृत्ति जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से परिवार को जोड़ने के लिए प्राथमिक संदर्भ के रूप में कार्य करती है। परिवार के सभी सदस्यों को इस परिवार आईडी के अंतर्गत समूहीकृत किया जाता है।
  1. समग्र सदस्य आईडी: समग्र परिवार के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक व्यक्ति को एक विशिष्ट 9-अंकीय सदस्य आईडी जारी की जाती है। यह आईडी व्यक्ति-विशिष्ट सेवाओं, जैसे शैक्षिक लाभ, विकलांगता पेंशन और रोजगार योजनाओं, तक पहुँचने के लिए एक व्यक्तिगत पहचानकर्ता के रूप में कार्य करती है।

Samagra ID Download Steps

  • सबसे पहले आधिकारिक समग्र पोर्टल https://samagra.gov.in/ पर जाएँ।
  • फिर Family and Member ID से संबंधित विकल्प चुनें।
  • यहाँ आपको Samagra Family ID या Member ID खोजने का विकल्प मिलेगा।
  • अपनी परिवार आईडी / सदस्य आईडी, नाम, जिला, मोबाइल नंबर आदि विवरण भरें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करते ही आपकी Samagra ID स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब आप इसे PDF के रूप में Samagra ID Download कर सकते हैं या स्क्रीनशॉट सेव कर सकते हैं।
  • चाहें तो आप समग्र आईडी को प्रिंट कर सुरक्षित रख सकते हैं।

Documents Required for Samagra ID Portal- समग्र आईडी पोर्टल के लिए जरुरी दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी, आदि.

समग्र आईडी का उद्देश्य- Purpose of Samagra ID Portal

समग्र आईडी के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • सामाजिक योजनाओं का लाभ: समग्र आईडी की मदद से मध्यप्रदेश सरकार छात्रवृत्ति, पेंशन, राशन और अन्य सब्सिडी जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाती है।
  • पारदर्शिता: यह व्यवस्था सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाती है, भ्रष्टाचार कम करती है और सुनिश्चित करती है कि लाभ सही व्यक्ति तक पहुँचे।
  • डेटा एकीकरण: समग्र आईडी परिवार और व्यक्तियों की जानकारी को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में संग्रहीत करती है, जिससे डुप्लिकेट रिकॉर्ड की संभावना कम हो जाती है।
  • सेवाओं की आसान पहुँच: यह पोर्टल सरकारी सेवाओं को डिजिटल और सरल बनाता है, जिससे नागरिक ऑनलाइन आवेदन, ट्रैकिंग और अन्य सुविधाओं का सहज उपयोग कर पाते हैं।

Samagra ID e-KYC की Online प्रक्रिया

यदि आप समग्र आईडी e-KYC ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • फिर सामने दिख रहे विकल्प  “Samagra e-KYC करें” वाले बटन पर क्लिक करे
Samagra Id eKYC
  • अब सदस्य की समग्र आईडी दर्ज करें, उसे खोजें और सूची में दिखाई देने पर चुनकर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
Enter Samagra ID
  • इसके बाद आप आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं। साथ ही आवश्यकता होने पर आप अपनी प्रोफाइल जानकारी को भी अपडेट कर सकते हैं। KYC पूरा होने के बाद इसकी स्थिति (Status) भी आसानी से देखी जा सकती है।

समग्र आईडी के लाभ

समग्र आईडी के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार के पास सभी नागरिकों का विस्तृत डेटा उपलब्ध रहता है, जिसकी मदद से राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी और सुचारू रूप से लागू किया जा सकता है।

इस आईडी की सहायता से नागरिकों के कई कार्य सरल हो जाते हैं। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें बार-बार पंजीकरण नहीं करना पड़ता। समग्र आईडी का उपयोग निम्न सेवाओं में किया जा सकता है:

  • सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने में
  • स्कॉलरशिप, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए
  • राशन कार्ड और अन्य नागरिक सेवाओं में
  • विभिन्न प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेज़ों के लिए

Samagra ID Download/ Print करने की प्रक्रिया

Samagra ID Card Download
  • नए पेज पर अपनी समग्र सदस्य आईडी या परिवार आईडी दर्ज करें, और फिर कार्ड प्रिंट करें विकल्प पर क्लिक करें।
Samagra id Print

समग्र प्रोफाइल अपडेट करें

यदि आप अपनी प्रोफाइल में कोई अपडेट करना चाहते हैं, तो होमपेज पर मौजूद समग्र प्रोफाइल अपडेट करें’ अनुभाग में जाएँ। यहाँ अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प चुनें और समग्र आईडी दर्ज करके प्रोफाइल में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

समग्र आईडी पेंशन योजनाए

  • मंदबुद्धि/ बहुविकलांग को आर्थिक सहायता
  • सामाजिक सुरक्षा परित्‍यक्‍ता पेंशन योजना
  • सामाजिक सुरक्षा नि:शक्‍त पेंशन योजना
  • दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि
  • राष्‍ट्रीय वृद्धावस्‍था पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना
  • कन्‍या अभिभावक पेंशन योजना
  • वृद्धाश्रम में निवासरत अंत:वासियो को पेंशन
  • मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना

Samgra Portal हेल्पलाइन नंबर

यदि Samgra Portal का उपयोग करते समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए गए संपर्क माध्यमों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

नंबर – 0755-2700800
ईमेल – samagra.support@mp.gov.in

FAQ- Samagra ID Portal

मोबाइल नंबर से परिवार आईडी कैसे देखें?

मोबाइल नंबर से परिवार आईडी देखने के लिए समग्र पोर्टल पर जाएँ। फिर “समग्र आईडी जानें” अनुभाग में मौजूद “मोबाइल नंबर से” विकल्प पर क्लिक करें और अपना नंबर दर्ज करके परिवार आईडी प्राप्त करें।

समग्र परिवार आईडी में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको SPR समग्र पोर्टल में लॉग इन करना होगा। इसके बाद मेंबर प्रोफाइल सेक्शन में जाएँ और “पोर्टल परिवार सदस्य आईडी” विकल्प चुनें। यहाँ मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प मिलेगा, जहाँ आप नया नंबर दर्ज करके सेव कर सकते हैं।

Samgra ID नंबर क्या है?

समग्र आईडी एक 8 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जो मध्यप्रदेश में परिवार पंजीकरण के बाद प्रत्येक परिवार को प्रदान की जाती है। परिवार के पंजीकृत सदस्यों को इसके बाद 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी जारी की जाती है।

आधार नंबर से समग्र आईडी कैसे प्राप्त करें?

आधार के माध्यम से समग्र आईडी निकालने के लिए सबसे पहले समग्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। इसके बाद ‘समग्र ID जानें’ अनुभाग में उपलब्ध ‘आधार कार्ड से’ विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना आधार नंबर, उम्र आदि विवरण दर्ज करें, जिसके बाद आप अपने समग्र परिवार डैशबोर्ड की जानकारी देख सकेंगे।

SSSM ID Portal क्या है?

SSSM Portal का फुल फॉर्म Samagra Social Security Mission है। इसके अंतर्गत पंजीकृत प्रत्येक नागरिक को एक पहचान संख्या दी जाती है, जिसे SSSM ID कहा जाता है।

आधार कार्ड से समग्र आईडी लिंक कैसे करें?

समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। यहाँ e-KYC विकल्प पर क्लिक करें और अपनी आधार जानकारी दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करें।

Samagra Mission क्या है?

Samagra Social Security Mission (SSSM) मध्यप्रदेश सरकार का एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम है, जिसे वर्ष 2010 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सरल और सुगम तरीके से पहुँचाना है।

Scroll to Top