क्या आप Samagra ID Download/Print करना चाहते हैं? मध्यप्रदेश में समग्र आईडी अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है, जिसकी मदद से आप विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख को पढ़कर आप आसानी से समग्र आईडी डाउनलोड और प्रिंट करने की पूरी प्रक्रिया समझ पाएँगे।
समग्र पोर्टल पर पंजीकरण के बाद मध्यप्रदेश के नागरिकों को प्रदान की जाने वाली समग्र आईडी ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय’ की भावना पर आधारित है। राज्य में निवास करने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए समग्र आईडी का होना अत्यंत आवश्यक माना जाता है।
समग्र आईडी दो प्रकार की होती है। पहली परिवार समग्र आईडी, जो 8 अंकों की होती है और पूरे परिवार के लिए जारी की जाती है। दूसरी सदस्य समग्र आईडी होती है, जो 9 अंकों की होती है और परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग दी जाती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कोई भी नागरिक अपनी समग्र आईडी को कैसे डाउनलोड कर सकता है।
Samagra ID Download करने के लिए क्या आवश्यक है?
Samagra ID Download करने के लिए आपके पास नीचे दी गई जानकारियों में से किसी एक का होना जरूरी है:
- परिवार समग्र आईडी (8 अंकों की)
- सदस्य समग्र आईडी (9 अंकों की)
- नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर (कुछ मामलों में)
यदि इन माध्यमों से भी आपकी समग्र आईडी उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में आप अपने ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड या जोन कार्यालय में जाकर वहां मौजूद समग्र रजिस्टर के माध्यम से अपनी समग्र आईडी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके बाद भी यदि रजिस्टर में आपका नाम दर्ज नहीं है, तो आप उसी कार्यालय से निशुल्क समग्र आईडी बनवा सकते हैं।
Samagra ID Download करें
समग्र आईडी डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा, इसके लिए आप नीचे दिए गए आसान 3 तरीकों को अपना सकते हो-
- By Name Samagra ID Download
- By Family ID
- By Mobile Number Samagra ID Download
नाम से समग्र आईडी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- नाम के माध्यम से समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ पर जाएँ।
- समग्र पोर्टल वेबसाइट खुलने के बाद “समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी जानें” लिंक पर क्लिक करें।

- अब तीसरे विकल्प “किसी भी परिवार के सदस्य के नाम से समग्र आईडी खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें” पर क्लिक करें।

- इसके बाद सर्च पेज पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियाँ, जैसे परिवार के किसी सदस्य का नाम आदि, सही-सही भरें।
- जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गए “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें नाम के साथ परिवार समग्र आईडी, सदस्य समग्र आईडी, पिता का नाम और जन्म तिथि जैसी पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
मोबाइल नंबर से समग्र आईडी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक समग्र पोर्टल (samagra.gov.in) पर जाएँ।
- इसके बाद “समग्र आईडी जानें” सेक्शन में उपलब्ध “मोबाइल नंबर से समग्र आईडी” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब समग्र सदस्य की प्रोफाइल देखें से संबंधित एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहाँ सदस्य का मोबाइल नंबर, आयु वर्ग और नाम के पहले दो अक्षर जैसी आवश्यक जानकारियाँ दर्ज करें।

- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “देखें” बटन पर क्लिक करें।
- सफल प्रक्रिया के बाद आप समग्र पोर्टल पर अपने परिवार के सभी सदस्यों की सूची को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप मोबाइल नंबर की मदद से आसानी से अपनी समग्र आईडी देख सकते हैं।
Samagra ID Download के लिए आवश्यक दस्तावेज
समग्र आईडी डाउनलोड करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:
- आधार कार्ड: ई-केवाईसी और पहचान सत्यापन के लिए
- पंजीकृत मोबाइल नंबर: ओटीपी प्राप्त करने हेतु
- समग्र आईडी: यदि उपलब्ध हो तो परिवार या सदस्य समग्र आईडी
Samagra ID Download/Print करना एक आसान ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसे कोई भी नागरिक परिवार आईडी या सदस्य आईडी की सहायता से घर बैठे पूरा कर सकता है। Samagra ID को हमेशा अपडेट और सुरक्षित रखना आवश्यक है, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके।
