Samagra ID e-KYC कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Samagra ID e-KYC: समग्र आईडी मध्यप्रदेश के निवासियों के लिए अत्यंत आवश्यक दस्तावेजों में से एक है। इसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिक आसानी से और समय पर प्राप्त कर सकते हैं। समग्र आईडी एक 9 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जिसे प्रत्येक मध्यप्रदेश के नागरिक या परिवार को पहचान के रूप में प्रदान किया जाता है, जिससे सरकारी सेवाओं तक पहुँच और भी सरल हो जाती है।

जिन नागरिकों ने पहले समग्र आईडी के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक उनकी समग्र आईडी आधार से लिंक नहीं हुई है, उनके लिए Samagra ID e-KYC प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। e-KYC पूरा होने पर न केवल आपकी पहचान सत्यापित होती है, बल्कि भविष्य में योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी सुगम बन जाती है। इस लेख में हम विस्तारपूर्वक समझेंगे कि उम्मीदवार Samagra ID e-KYC कैसे कर सकते हैं, इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और पूरी प्रक्रिया के आवश्यक चरण क्या हैं।

Samagra ID e-KYC करने के आसान चरण

यदि आप अपनी Samagra ID e-KYC ऑनलाइन तरीके से बिना किसी समस्या के करना चाहते हो, तो हमने नीचे बहुत ही आसान चरण दिए है, जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से Samagra ID e-KYC कर सकते हो।

  • समग्र आईडी E-KYC करने के लिए सबसे आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ पर जाएं, और आपके सामने होने ओपन होगा
  • होमपेज ओपन होने के बाद आपके सामने बहुत विकल्प होंगे, लेकिन आपको “अपडेट समग्र प्रोफाइल” विकल्प में दिए गए “e-KYC करें” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Samagra Id e-KYC process
  • फिर आपके सामने  नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको  समग्र आईडी भरनी है।
  • अपनी समग्र आईडी दर्ज करें, फिर कैप्चा भरकर ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करें।
e-KYC Samagra ID
  • ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे नीचे दिए गए बॉक्स में भरना आवश्यक है।

इसके बाद आपकी समग्र आईडी से जुड़ी कुछ व्यक्तिगत जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, जिसमें नीचे दी गई महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे:

  • Samagra ID
  • Name
  • Gender
  • Address

स्क्रीन के नीचे आपको यह विकल्प दिखाई देगा कि क्या आपके पास मध्यप्रदेश में कृषि योग्य भूमि है। यदि आपके पास भूमि है, तो ‘Yes’ चुनकर उससे संबंधित आवश्यक जानकारी भरें। इसके बाद ‘Next’ बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने KYC का पेज खुल जाएगा, जहाँ दो विकल्प दिखाई देंगे- पहला Aadhaar Number और दूसरा Virtual ID। इन दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन करके आप अपनी KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Aadhar Card से Samagra ID e-KYC करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया

  • आधार कार्ड के माध्यम से Samagra e-KYC करने के लिए आधार वाला विकल्प चुनें। इसके बाद आपको दो तरीके दिखाई देंगे- पहला ओटीपी आधारित सत्यापन और दूसरा बायोमेट्रिक सत्यापन।
Aadhar e-KYC
  • यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो आप ओटीपी वाले विकल्प का चयन करें। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करके ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  • कुछ ही क्षण में आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे निर्धारित बॉक्स में भरें और फिर ‘Accept’ बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

इसके अलावा, जिन नागरिकों का मोबाइल नंबर आधार में अपडेट नहीं है, वे बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं।

आधार e-KYC हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश

  • आधार e-KYC प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपके मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से आपकी पहचान सत्यापित की जाएगी।
  • ओटीपी उसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, जिसे आपने नीचे प्रदान किया है।
  • सफल प्रमाणीकरण के बाद ही आपको आधार e-KYC प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।

FAQ

Samagra ID e-KYC क्या है?

Samagra ID e-KYC एक ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया है जो आधार आधारित प्रमाणीकरण के जरिए नागरिकों की पहचान प्रमाणित करती है। इससे समग्र पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी सटीक और प्रमाणित रहती है।

Samagra ID e-KYC कैसे करें?

Samagra ID e-KYC करने के लिए उपयोगकर्ता को समग्र पोर्टल पर लॉगिन, समग्र आईडी दर्ज करना, आधार नंबर लिंक करना और OTP के माध्यम से सत्यापन पूरा करना होता है। प्रक्रिया पूरी होने पर स्थिति “Verified” दिखाई देती है।

Samagra ID e-KYC करना क्यों आवश्यक है?

e-KYC इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंचता है। बिना e-KYC सत्यापन के कुछ योजनाओं, छात्रवृत्ति, पेंशन या सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने में समस्या हो सकती है।

Scroll to Top